Adjective of Number
Adjective of number का उपयोग "कितने" प्रश्न के उस उत्तर में होता है जहाँ गिनती की जा सकती. यह बताता है कि कितने व्यक्तियों या वस्तुओं से हमारा अभिप्राय है या व्यक्ति या वस्तु किस क्रम में है.
Definite Numeral Adjective
Definite numeral adjective निश्चित संख्या की जानकारी देता है.
One, two, three इत्यादि.
ये Cardinals कहलाते हैं और ये कितने (how many) सूचित करते हैं.
First, second, third इत्यादि.
ये ordinals कहलाते हैं और ये "क्रम में कितवा" सूचित करते हैं.
Indefinite Numeral Adjective
वह adjective जो कोइ निश्चित संख्या प्रकट नहीं करता indefinite numeral adjective कहलाता हैं, जैसे...
all, no, many, few, some any, certain, several
Distributive Numeral Adjective
Distributive numeral adjective वह adjective है जो किसी वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति या वस्तु का बोध करता है.
| 1. | Each boy must pass the exam. |
| 2. | Every man should do his duty. |
| 3. | I want to meet every member of the team. |
यहाँ each और every ऐसे adjective जो प्रत्येक boy, man या word.
डाटा स्पॅक की पेशकश
