by, DATA SPEC
English Language Tutorial In Hindi
ENGLISH GRAMMAR


On-Line Tutorial
Search by Google

Web
www.dataspec.info              
Brief introduction in English

Adjectives for Comparison

एक श्रेणी के nouns में तुलना करने में Adjectives की विशेष भूमिका है. English भाषा में तुलना 3 स्तर पर की जा सकती है.

पहला स्तर - Positive Degree

पहले स्तर पर adjective का प्रयोग उसके साधारण रूप में होता है, जैसे...

> Raju is strong.
यहाँ पता चलता है कि Raju बलवान है.

इसका उपयोग केवल किसी गुण की उपस्थिती का वर्णन करने के लिये किया जाता है. यह उस adjective का positive degree कहलाता है.

दूसरा स्तर - Comparative Degree

दूसरे स्तर पर adjective का प्रयोग दो व्यक्तियों या वस्तुओं के बीच तुलना करने के किया जाता है, जैसे...

> Raju is stronger than Mahesh.
इस वाक्य से यह जानकारी मिलती है कि Raju और Mahesh में से Raju ज्यादा बलवान है.

यहाँ stronger शब्द strong का comparative degree कहलाता है.

तीसरा स्तर - Superlative Degree

तीसरे स्तर पर adjective का प्रयोग दो से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं के बीच तुलना करने के किया जाता है, जैसे...

> Raju is the strongest amongst his friends.
यह वाक्य जानकारी देता है कि Raju अपने मित्रों में सबसे अधिक बलवान है.

यहाँ strongest शब्द strong का superlative degree कहलाता है.

अधिकांश adjectives के positive रूप में er बढ़ाने से comparative रूप बन जाता है और positive रूप में ही est बढ़ाने से superlative रूप तैयार हो जाता है.

Positive Comparative Superlative
strong stronger strongest
sweet sweeter sweetest
small smaller smallest
tall taller tallest
bold bolder boldest

जब positive के अन्त में e होता है तो comparative के लिए केवल r और superlative के लिए केवल st जुड़ेगा.

Positive Comparative Superlative
fine finer finest
large larger largest
wise wiser wisest

यदि positive के अन्त में y हो और y से पहले consonant हो तो y के स्थान पर i हो जायेगा फिर er या est लगेगा.

Positive Comparative Superlative
happy happier happiest
easy easier easiest
wealthy wealthier wealthiest

यदि positive में केवल एक syllable हो और उसके अन्त में केवल एक ही consonant हो; और उस consonant के पहले short vowel हो, तो er और est बढ़ाने से पहले consonant को double कर देते हैं.

Positive Comparative Superlative
red redder reddest
big bigger biggest
fat fatter fattest

कुछ ऐसे adjectives भी हैं जिनकी तुलना अनियमित है. इनके comparative और superlative रूप को positive से नहीं बनाया जा सकता है, जैसे...

Positive Comparative Superlative
good better best
bad worse worst
much, many more most
far farther farthest
Optimized for 1024x768 resolution on IE6 or above.
डाटा स्पॅक की पेशकश
Developed By:
Center for Custom Software Development
Bilaspur CG 495001 INDIA
Contact for Suggestions & Enquiries