by, DATA SPEC
English Language Tutorial In Hindi
ENGLISH GRAMMAR


On-Line Tutorial
Search by Google

Web
www.dataspec.info              
Brief introduction in English

Tense (टेन्स) काल

वाक्य में Verb का उपयोग किसी कार्य या परिस्थिति का विवरण देने के लिये किया जाता है.

इस विवरण को पूरा करने के लिये यह जरूरी है की यह पता चले कि उस कार्य की स्थिति भी पता चले - यह पता चले कि वह कार्य पूरा हो गया है या वर्तमान में प्रगती पर है या अभी होने वाला है. समय के सन्दर्भ में

कार्य की जानकारी के लिये tense का उपयोग किया जाता है.

English भाषा में tense (काल) के 12 रूप हैं.

नीचे walk शब्द के सभी 12 रूप दिये गये हैं.

Present Tense
1. I walk. में चलता हूँ.
Present indefinite tense, verb का वह रूप है जिससे काम का होना प्रकट होता है, परंतु काम के पूर्ण होने या अपूर्ण रहने के विषय कुछ जानकारी नहीं मिलती. काल के indefinite रूप का प्रयोग स्वाभाविक कार्य, साधारण सच प्रकट करने के लिये किया जाता है.
2. I am walking. मैं चल रहा हूँ.
verb के इस रूप से बोध होता है कि वर्तमान में जिस समय यह बात कही गई उस समय काम पूर्ण नहीं हुआ है, अभी चल रहा है.
3. have walked. मैं चल रहा था.
यहाँ verb से इस बात का बोध हो रहा है कि वर्तमान में जो कार्य किया जा रहा था, अभी पूरा हुआ है.
4. I have been walking. मैं चलता रहा हूँ.
यह verb का वह काल है जो बताता है कि क्रिया द्वारा उल्लेखित कार्य कुछ समय से लगातार चल रह है और अभी भी चल रहा है.
Past Tense
1. I walked. मैं चलता था.
इस काल को गुजरे समय में होने वाले किसी कार्य या आदत या आम बात को व्यक्त करने के लिये प्रयोग किया जाता है.
2. I was walking. मैं चल रहा था.
यह गुजरे समय (भूतकाल) के ऐसे कार्य का वर्णन है जो आरम्भ हुआ हुआ था पर जिसके पूर्ण होने की बात नहीं है.
3. I had walked. मैं चला था.
इस tense का प्रयोग उस समय किया जाता है जब भूत काल के किसी समय की बात हो रही है और उस समय के सन्दर्भ में किसी गुजरे समय में पूर्ण हो चुके कार्य का वर्णन करना हो.
4. I had been walking. मैं चलता रहा था.
इस काल का प्रयोग उस समय किया जाता है जब भूत काल के किसी समय की बात हो रही है और उस समय के सन्दर्भ में किसी गुजरे समय में आरम्भ हुए ऐसे कार्य का वर्णन करना हो जिसका उस समय तक खत्म होने के बारे कुछ नही कहना हो.
Future Tense
1. I shall walk. मैं चलूंगा.
आगे आनेवाले समय में होने वाले कार्य का वर्णन करने के लिए Future Indefinite Tense का प्रयोग किया जाता है.
2. I shall be walking. मैं चलता रहूंगा.
इस काल से ऐसे कार्य को प्रकट करते हैं जो भविष्य में आरम्भ होगा और जिसके समाप्त होने के बारे में कुछ नहीं कहना है.
3. I shall have walked. मैं चला रहूंगा.
इस tense का प्रयोग उस समय किया जाता है जब भविष्य काल के किसी समय की बात हो रही है और उस समय के सन्दर्भ में किसी पूर्ण हो चुके कार्य का वर्णन करना हो.
4. I shall have been walking. मैं चलाता रहा हूगां.
इस काल का प्रयोग उस समय किया जाता है जब भविष्य काल के किसी समय की बात हो रही हो और उस समय के सन्दर्भ में किसी गुजरे समय में आरम्भ हुए ऐसे कार्य का वर्णन करना हो रहा है जिसका उस समय तक खत्म होने के बारे कुछ नही कहना हो.

Optimized for 1024x768 resolution on IE6 or above.
डाटा स्पॅक की पेशकश
Developed By:
Center for Custom Software Development
Bilaspur CG 495001 INDIA
Contact for Suggestions & Enquiries