Sentence (सेंटेंस) - वाक्य
Sentence द्वारा किसी व्यक्ति या वस्तु का उल्लेख करते हैं और उस के सम्बन्ध में कुछ वर्णन करते हैं.
उपयुक्त शब्दों के समूह से जो अर्थ और भाव प्रकट होते हैं उनके आधार पर Sentences को चार वर्गों में वर्गीकृत किया जा सकता है.
Declarative (डिक्लेरेटिव) या Assertive (ऐसरटिव)
Sentence used to describe something or express acceptance are known as declarative
or assertive sentences.
Declarative या assertive sentences उन वाक्यों को कहा जाता जो वर्णन करते या
स्वीकृत करते हैं. जैसे ...
इस श्रेणी के वाक्यों से किसी के बारे स्थिति की जानकारी या उसका विवरण मिलता है.
- This is a good book.
यह एक अच्छी किताब है.
- My house is in Bilaspur.
मेरा घर बिलासपुर में है.
Interrogative (इन्टैरोगेटिव)
Sentence enquire about some or ask a question are known as interrogative sentences.
वह वाक्य जो प्रश्न पूछता है. कोई भी सवाल पूछने वाला वाक्य
को Interrogative (इन्टैरोगेटिव) वाक्य होता है. जैसे...
Interrogative वाक्यों को Question (प्रश्न या सवाल) भी कहते हैं. इसका प्रयोग करने वाला कुछ जानना चाहता है.
- What is your name?
आप का नाम क्या है?- Have you done your work?
क्या आप ने अपना काम किया?
लिखते समय इस श्रेणी के वाक्यों के अंत में question mark (प्रश्न चिन्ह) - ? - लगाया जाता है.
Imperative (इन्पैरेटिव)
Sentence used to command or request to do something imperative sentences.
Imperative वाक्य वह वाक्य है जो आज्ञा या प्रार्थना व्यक्त करे.यह वह वाक्य है जो किसी और को कोई कार्य करने के लिये कहता है. जैसे...
ऊपर के उदाहरण में से एक प्रार्थना है और दूसरा आज्ञा. दोनो ही मामलों में इनके उपयोग से सामने वाले को कुछ करने को कहा गया है.
- Please come home before sunset.
कृपया सूर्यास्त से पहले घर आना.- Complete your work now.
अपना कार्य अभी पूरा करो.
Exclamatory (ऐक्सक्लेमेटरी)
Sentence that are spontaneous expressions of suddenly experienced emotions of happiness, sorrow etc. are known as exclamatory sentences.
वह वाक्य जो बहुत गहरी या अचानक उठीं भावनाओं को प्रकट करे उसे Exclamatory वाक्य कहते हैं.
किसी भी वाक्य में प्रयुक्त हो रहे शब्दों का भूमिका तय करती है कि वह वाक्य उपर दिये किस श्रेणी का है. यहाँ हम शब्दों के अलग-अलग भूमिकाओं का अध्ययन करेंगे.अचनक मिली खुशी या गम की खबर के भाव को व्यक्त करें के लिये जो शब्दों का समूह उपयुक्त होता है वह Exclamatory वाक्य कहलाता है.
- Yippie! I have won!
यिप्पी! मैं जीत गया!- Oops! I fell!
अरे! मैं तो गिर गया!
विशेषज्ञों ने 8 शब्द-भेदों को चिन्हित किया है और यहाँ हम इन्हीं शब्द-भेदों के प्रयोगों पर चर्चा करेंगे.
| Home Page | Parts of Speech |
Optimized for 1024x768 resolution on IE6 or above.
डाटा स्पॅक की पेशकश
डाटा स्पॅक की पेशकश
